Guna News : प्रेमिका की बेइज्जती का बदला लेने के लिए करा दी युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Guna News : प्रेमिका की बेइज्जती का बदला लेने के लिए करा दी युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Guna News : गुना पुलिस ने सिरसी थाना क्षेत्र में 22-23 अप्रैल की रात में गला रेंतकर की गई युवक की हत्या का मामला सुलझा लिया है। पुलिस तफ्तीश में पता चला है कि मारकी महू गांव में मोबाइल की दुकान चलाने वाले विनोद धाकड़ की हत्या उसके एक परिचित द्वारा कराई थी।

पुलिस ने किया खुलासा

पुलिस पूछताछ में आरोपी हाकिम सिंह धाकड़ ने विनोद को मौत के घाट उतारने वाले वाले किराये के हत्यारों का खुलासा कर दिया है। उसने कबूल किया है कि मृतक विनोद ने उसकी प्रेमिका को बेइज्जत कर दिया था, इसलिए वह बदले की आग में जल रहा था। पुलिस ने हत्या करने वाले उदयवीर कुशवाह, विकास खटीक और मोनू धाकड़ को भी गिरफ्तार किया है।

बता दें कि सभी आरोपी शिवपुरी जिले के रहने वाले हैं, जहां मृतक विनोद धाकड़ का भी पैतृक गांव है। हाकिम सिंह ने इन आरोपियों को 3 लाख रुपए में हत्या की सुपारी दी थी।

गुना से संदीप दीक्षित की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”821275018″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews