ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट का खुलासा, पुलिस ने 24 घंटे में तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

मंडी में फसल बेचकर घर लौट रहे पीड़ित से बदमाशों ने मारपीट कर ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटकर फरार हो गए, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Police Arrest Crime

Guna News : मध्य प्रदेश के गुना जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही उनके कब्जे लूटी गई ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, बालाभेंट गांव निवासी उधम सिंह अपने पुत्र दीपक और भतीजे अमर के साथ बीते दिन कुंभराज मंडी में मक्का की फसल बेचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से घर लौट रहे थे। इस दौरान ग्राम डोंगर-भमावद रोड के बीच सामने से आ रही मारुति कार क्रमांक MP40 GA 0158 के ड्राइवर ने ट्रैक्टर के अगले हिस्से में काट मार दी, जिससे ट्रैक्टर असंतुलित हो कर सड़क से नीचे उतर गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जाँच

उसके बाद दीपक ने ट्रैक्टर को रोका तो उधर कार में सवार तीन लोग उतरकर हाथों में हथियार लेकर ट्रैक्टर के सामने आ गए। इसके बाद तीनों ने उधम, दीपक और भतीजे अमर की जमकर पिटाई की। साथ ही ट्रैक्टर और ट्रॉली छुड़ाकर भाग गए। पीड़िता ने इसकी पूरी शिकायत विजयपुर पुलिस से की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

जंगलों से बरामद की ट्रैक्टर-ट्रॉली

विजयपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक पुलिस टीम का गठन किया गया। विजयपुर थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। आरोपियों की तलाश में कई जगह छापेमारी भी की गई। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपी रवि पिता श्रीकृष्ण मीना, भारत पिता मोतीलाल मीना और जितेन्द्र पिता मुन्नीबाई कलावत को गिरफ्तार कर लिया। जब उनसे पूछताछ की तब तीनों ने लूट की घटना करना क़ुबूल किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटा गया ट्रैक्टर-ट्रॉली को बरामद कर लिया है।

गुना से संदीप दीक्षित की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews