
Guna News : गुना में बीती रात हुई एक ह्रदय विदारक सड़क दुर्घटना में भाजपा के दो कार्यकर्ताओं की मौत हो गई, जबकि एक अन्य कार्यकर्ता घायल हो गया, जिस समय दुर्घटना हुई उस समय केंद्रीय मंत्री और गुना संसदीय सीट के प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना में ही थे उन्हें खबर लगते ही वे तत्काल अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर्स से बात की, वे बहुत देर तक अस्पताल में रहे, दुर्घटना पर दुःख जताते हुए सिंधिया ने आज बुधवार के अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए उधर सीएम डॉ मोहन यादव ने भी दुर्घटना पर दुःख जताया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात करीब 12 बजे भाजपा के जिला मंत्री आनंद रघुवंशी(मगराना) और मोहनपुर पंचायत सरपंच के पति भाजपा नेता कमलेश यादव एबी रोड के किनारे खड़े होकर सरपंच संघ के अध्यक्ष भाजपा नेता मनोज धाकड़ का इन्तजार कर रहे थे तभी एक तेज रफ़्तार कार ने तीनों को रौंद दिया।
गुना हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने…@CollectorGuna @SP_GunaMP #Guna #scindia pic.twitter.com/A9PSsPmrv8
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) April 10, 2024
कमलेश यादव की घटनास्थल पर ही मौत
दुर्घटना होते ही चीख पुकार मच गई, हादसे में कमलेश यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि आनंद रघुवंशी और मनोज धाकड़ को लोग जिला अस्पताल लेकर भागे, दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल ने आनंद को भोपाल और मनोज को इंदौर के लिए रेफर कर दिया इसी दौरान केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया को ये सूचना लगी वे गुना में ही थे वे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर्स से बात की।
[dgv_vimeo_video id=”932778994″]
भोपाल ले जाते समय आनंद रघुवंशी का रास्ते में निधन
उधर आनंद रघुवंशी को लेकर लोग भोपाल भागे लेकर उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, मनोज धाकड़ की हालत भी अभी गंभीर बनी हुई है, सिंधिया बहुत देर तक अस्पताल में रहे और परिजनों और अन्य कार्यकर्ताओं को सांत्वना देते रहे , बताया जा रहा है कि ये कार्यकर्ता सिंधिया के करीबी कार्यकर्ताओं में थे।
[dgv_vimeo_video id=”932779093″]
सिंधिया ने कार्यक्रम रद्द किये, X पर लिखा – शोकाकुल हूँ, बेचैन हूँ
दुर्घटना पर दुःख जताते हुए सिंधिया ने आज बुधवार के अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं, उन्होंने X पर लिखा- मेरे गुना परिवार के दो आत्मीय सदस्यों, आनंद रघुवंशी (मगराना) एवं कमलेश यादव के दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में आज आसामयिक निधन का ह्रदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ। शोकाकुल हूँ, बेचैन हूँ। उनकी स्मृति में आज अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर रहा हूँ। इस विपत्ति की घड़ी में मैं उनके परिजनों के साथ उनके पुत्रों की भांति ही अडिग खड़ा हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि वो दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस विकट परिस्थिति का सामना करने की शक्ति दें। दुर्घटना में घायल हमारे कार्यकर्ता, मनोज धाकड़ के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ। ॐ शांति।
[dgv_vimeo_video id=”932779186″]
सीएम डॉ मोहन यादव ने भी जताया दुःख
उधर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी दुर्घटना पर दुःख जताया है , उन्होंने X पर लिखा – गुना में भाजपा कार्यालय के सामने हुए भीषण कार दुर्घटना में गुना भाजपा जिला मंत्री आनन्द रघुवंशी (मगराना) एवं कमलेश यादव के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखदायी है। इस दुर्घटना में घायल हुए साथी के उपचार की समुचित व्यवस्था कर दी गई है। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति दें एवं घायल साथी को शीघ्र ही पूर्णतः स्वस्थ करें।
पुलिस ने कार जब्त की दोनों युवक हिरासत में, पायलट ट्रेनिंग ले रहे हैं
बताया जा रहा है कि जिस कार से दुर्घटना हुई उसमें दो युवक सवार थे दोनों नशे की हालत में थे वे कैंट स्थित एक एकेडमी में पायलट की ट्रेनिंग ले रहे थे पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है और इनका मेडिकल कराया है, पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है, जानकारी के मुताबिक सिंधिया दोनों मृतक नेताओं की अंत्येष्टि में शामिल होंगे ।
मेरे गुना परिवार के दो आत्मीय सदस्यों, श्री आनंद रघुवंशी (मगराना) जी एवं श्री कमलेश यादव जी के दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में आज आसामयिक निधन का ह्रदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ। शोकाकुल हूँ, बेचैन हूँ। उनकी स्मृति में आज अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर रहा हूँ। इस विपत्ति की घड़ी में…
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) April 10, 2024
गुना में भाजपा कार्यालय के सामने हुए भीषण कार दुर्घटना में गुना भाजपा जिला मंत्री श्री आनन्द रघुवंशी (मगराना) एवं श्री कमलेश यादव जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखदायी है।
इस दुर्घटना में घायल हुए साथी के उपचार की समुचित व्यवस्था कर दी गई है।
बाबा महाकाल से प्रार्थना है…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 10, 2024
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

