Guna News : ट्रक चालकों से लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Guna News : ट्रक चालकों से लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Guna Crime News : मध्य प्रदेश के गुना में पश्चिम बंगाल से आरोन जा रहे 4 ट्रक चालकों के साथ लूट-डकैती की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में राघोगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 5 आरोपी फरार बताये जा रहे हैं। उनकी तलाश में पुलिस लगी हुई है।

यह है मामला

बता दें कि वारदात 9-10 दिसम्बर की रात आरोन रोड के मलियाखेड़ी गांव में हुई थी। पश्चिम बंगाल से आरोन की ओर जा रहे ट्रक चालक अपनी थकान मिटाने के लिए ट्रक में ही सो रहे थे। तभी आधा दर्जन बदमाश आए और हथियारों की नोंक पर उनके मोबाइल व नगदी लूट ले गए। इस मामले में राजस्थान निवासी ट्रक चालक उत्तर सिंह रावत ने राघौगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

गुना एसपी पंकज श्रीवास्तव लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को निर्देश दे थे। इसी दौरान पुलिस के मुखबिर तंत्र की मदद से विशाल रघुवंशी और गौरव रघुवंशी नामक युवकों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ही आरोपी गुना जिले के रहने वाले हैं। मामले में 5 पारदी बदमाश फरार बताए जा रहे हैं।

गुना से संदीप दीक्षित की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”781825902″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews