Guna News : अनियंत्रित बस ने बाइक सवार व गाय को मारी टक्कर, मौत

khandwa news

गुना,संदीप दीक्षित। गुना (Guna) जिले में मधुसूदनगढ़ क्षेत्र में अनियंत्रित बस की टक्कर से एक युवक और गाय की मौत हो गई है। दुर्घटना (accident) थोड़ी देर पहले मधुसूदनगढ़ क्षेत्र के कोलारस गांव में हुई है। श्री कृष्णा ट्रेवल्स की बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारी दुर्घटना के दौरान रास्ते पर खड़ी गाय भी उसकी चपेट में आ गई।

यह भी पढ़े…ग्वालियर के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, नाबालिग बच्चियां बरामद, एक आरोपी हिरासत में

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गाय की मौत तुरंत हो गई थी जबकि युवक ने उपचार के लिए गुना ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान राधौगढ़ निवासी अकरम के रूप में हुई है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews