
IPL Betting in Guna : गुना जिले की चांचौड़ा पुलिस ने आईपीएल सट्टा से जुड़े एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। दरअसल, पुलिस ने एबी रोड के किनारे कार में बैठकर मोबाइल के जरिए सट्टा लगवा रहे दो युवकों से पूछताछ की। साथ ही, उनका मोबाइल चैक किया तो उसमें 40 लाख से ज्यादा का लेन-देन सामने आया, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके पास से करीब 35 हजार नगद बरामद किए हैं।
पुछताछ जारी
दरअसल, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि कैंट क्षेत्र के रहने वाले सूरज शर्मा और सुखजीत बल राजस्थान और चेन्नई के मैच पर सट्टा लगवा रहे है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की है। फिलहाल, दोनों से पुछताछ की जा रही है।

गुना से संदीप दीक्षित की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

