गुना पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार

Indore

गुना, संदीप दीक्षित। शहर में 26-27 जनवरी की दरमियानी रात हुई चोरी की एक बड़ी वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है। बदमाशों ने शहर के लक्ष्मीगंज क्षेत्र में स्थित एक टेन्ट हाऊस और लाइट डेकोरेटर्स की दुकान में ढाई लाख की नगदी और कुछ अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया था।

यह भी पढ़े… Bank Rule Change: ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 1 फरवरी से बदल जाएंगे बैंक से जुड़े महत्वपूर्ण नियम

बदमाश दुकान की शटर तोड़कर अंदर घुसे थे। जिनकी तलाश में कोतवाली पुलिस ने शहर के तमाम सीसीटीवी खंगाले और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। इस पड़ताल के दौरान कोतवाली पुलिस ने रामू और राजेंद्र वाल्मिकी नामक युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने अब तक डेढ़ लाख रुपए नकदी और कुछ चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। जबकि दो बदमाश अभी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी भी पुलिस जल्द करने का दावा कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”671181162″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews