
गुना, संदीप दीक्षित। जिले में महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं को लेकर पुलिस बड़ी सक्रियता से काम कर रही है अभी हाल ही में राघौगढ़ थाना क्षेत्र में पर्यटन स्थल का भ्रमण कर वापस लौट रही एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत पीड़िता ने संबंधित थाने में की गई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया साथ ही उनके विरुद्ध आपराधिक पंजीबद्ध किया।
हम आपको बता दें कि पीडिता 2 जनवरी को अपने पति के साथ पर्यटन स्थल घूमने गई थी फिर वह वहां से अपने पति के साथ कार में सवार होकर वापस लौट रही थी। उसी दौरान आरोन रोड पर अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी कार को रोक लिया और एक व्यक्ति ने पीडिता के पति की कनपटी पर कट्टा अड़ा दिया। और दूसरे आरोपी ने महिला को पास के जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडिता ने पति के साथ राघौगढ़ में जाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
यह भी पढ़े… Jabalpur news: भाजपा में न तो सिफारिश चलती है, न ही लॉबिंग- गोपाल भार्गव
गुना एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने आरोपियों को पकडने के लिए तकनीकी टीम को भी जिम्मेदारी सौंपी। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
[dgv_vimeo_video id=”661948217″]
