
गुना,संदीप दीक्षित। गुना (Guna) जिले म्याना के रेलवे अंडरब्रिज में पानी भरने की वजह से एक बार फिर आवागमन प्रभावित हुआ है। इस समस्या की तस्वीरें पूरे जिले में वायरल हो रही हैं। लोग जिला प्रशासन और रेलवे विभाग को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं और समस्या के स्थाई समाधान की मांग की जा रही है।
यह भी पढ़े…बासी खाना हो सकता है बेहद खतरनाक, न करें सेहत से खिलवाड़
बता दें कि जिले में 13 सितम्बर से दोबारा शुरु हुई बारिश समस्या का सबब बन गई है। कुछ ही समय पहले लोग अतिवृष्टि की परेशानी झेल चुके हैं। म्याना इलाके में जैसे ही बारिश होने से अंडर ब्रिज से आवागमन प्रभावित होने की तस्वीरें सामने आने लगते हैं। पिछले 24 घंटों से कुछ ऐसा ही नजारा आम हो रहा है। म्याना रेलवे अंडरब्रिज में पानी भरने की वजह से आवागमन बाधित है।
ब्रिज के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें खड़ी हैं। जिन वाहनों ने जलभराव के बावजूद ब्रिज से बाहर निकलने का प्रयास किया, वह रास्ते में ही बंद पड़ गए। जिन्हें दूसरे भारी वाहनों की मदद से बाहर निकाला गया। आलम यह है कि अब तो उत्तरप्रदेश के झांसी और ललितपुर में भी इस ब्रिज की चर्चा होने लगी है। यह मध्यप्रदेश और रेलवे की छवि करने वाला मामला भी बन गया है। लेकिन स्थानीय अधिकारियों ने इस समस्या का प्रभावी हल नहीं ढूढ़ा है। म्याना के स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर पुलिस विभाग ने रेलवे अधिकारियों को जानकारी दी है, लेकिन आश्वासन के सिवाए कुछ नहीं मिल रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”749982676″]
