
गुना, संदीप दीक्षित। गुना (Guna) की मठकरी कॉलोनी में बुधवार को हुई नृशंस हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या की वारदात को मृतक के छोटे भाई ने ही अंजाम दिया था। गुना पुलिस (Guna Police) ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक राजू सचदेवा की हत्या उसी के छोटे भाई किशोर सचदेवा ने की थी। किशोर अपने भाई द्वारा बार-बार नशा करने के लिए पैसा मांगने की आदत से परेशान था।
यह भी पढ़े… जाने किन राशि के लोगों के लिए फरवरी महीने में है साल का सबसे भाग्यशाली दिन

बुधवार को किशोर ने ही अपने बड़े भाई को जनरेटर के एक पुर्जे से सिर पर वार किया और शराब की खाली बोतल से गला रेत दिया। वारदात बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे सामने आई थी। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने शहर कोतवाली पुलिस को हत्या को पकडऩे के लिए निर्देश दिए थे। पुलिस ने आरोपी किशोर सचदेवा को गुना जिले के भदौरा गांव से गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि आरोपी के कब्जे से 10 लाख 92 हजार रुपए भी बरामद किए हैं। पुलिस पता लगा रही है कि इतनी रकम आरोपी के पास कहां से आई है।
[dgv_vimeo_video id=”675886298″]
