
गुना,संदीप दीक्षित। अशोकनगर-गुना रोड (Ashoknagar-Guna road) पर मावन के समीप हुई दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह लगभग 6 बजे हुआ है। दुर्घटना का कारण मोड़ पर किसी वाहन के सामने आने के बाद उसे बचाने का प्रयास बताया जा रहा है।
यह भी पढ़े…विदिशा में एक के बाद एक हुए तीन हादसे, 3 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
राघौगढ़ के लालापुरा में रहने वाले कांतिलाल पुत्र जमनालाल सैनी अशोकनगर से यूरिया खाद भरकर बीनागंज की ओर ले जा रहे थे। गुना से लगभग 8 किलोमीटर पहले मावन के पास उनका ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के दौरान कांतिलाल ट्रक के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बताया गया कि ट्रक के मालिक कांतिलाल ही थे और वह पिछले 30 वर्षों से बड़े वाहन चला रहे थे।
यह भी पढ़े…गांव में भंडारा खाने से दो बच्चियों की मौत, 200 से ज्यादा बीमार
प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी मिली है कि मोड़ पर ट्रक क्रॉस करते हुए सामने से कोई वाहन आया था, जिसे बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित हो गया और कांतिलाल अपनी जान गंवा बैठे। घटना की जानकारी राघौगढ़ में कांतिलाल के परिवार तक पहुंची तो मातम छा गया। कांतिलाल के दो बेटे और दो बेटियां हैं। परिवार का भरण-पोषण ट्रक की कमाई से ही हो रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
[dgv_vimeo_video id=”766449852″]
