
गुना, संदीप दीक्षित। गुना (Guna) जिले में बुधवार को सामने आई दो घटनाओं के दौरान शहर की शांति व्यवस्था को खतरे में डालने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। दरअसल, सुबह नानाखेड़ी क्षेत्र में एक पेट्रोल पम्प कर्मचारी के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। इसके बाद घटना की प्रतिक्रिया स्वरूप न्यूसिटी कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी कारों में तोडफ़ोड़ करने का मामला सामने आया।
यह भी पढ़े…धार : 10 साल की बच्ची से उसके ताऊ के लड़के ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने दोनों ही प्रकरणों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गुना एसपी राजीव कुमार मिश्रा (guna sp rajeev kumar mishra) ने इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति करने वालों के खिलाफ रासुका जैसी गंभीर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि शहर की शांति व्यवस्था भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
[dgv_vimeo_video id=”678640901″]
एसपी के मुताबिक अगर किसी के साथ कोई घटना होती है तो वह पुलिस को सूचना दे। अगर कोई कानून हाथ में लेता है, तो यह ठीक नहीं होगा। आपको बता दें कि गुना में फरवरी महीने के दौरान ऐसे कुछ मामले सामने आए हैं, जिनमें पीडि़त या आरोपियों की मारपीट के वीडियो वायरल हुए। बुधवार रात भी एक पॉश कॉलोनी में कुछ युवाओं ने उत्पात मचाया। हालांकि इन सभी प्रकरणों में पुलिस ने 24 घंटों के भीतर ही आरोपियों को दबोच लिया है।
[dgv_vimeo_video id=”678640448″]
