गुना,संदीप दीक्षित। म्याना थाना क्षेत्र (Myana police station) के टकनेरा में मवेशी (cattle) चराने गए 28 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों को घटना की जानकारी उस समय लगी जब मवेशी अपने आप घर पहुंच गए और मृतक लापता रहा। इसके बाद तलाश शुरु की गई तो चरवाहे का शव नाले में बिछे करंट के तारों में उलझा पाया गया।

यह भी पढ़े…इस बार इस जिले में होगा राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम, सीएम शिवराज होंगे शामिल

दरअसल, टकनेरा निवासी 28 वर्षीय सोनू यादव रोजाना की तरह अपनी गाय और भैंस लेकर सुबह लगभग 4 बजे खेतों की ओर गया था। सोनू का रूटीन था कि वह सुबह-सुबह मवेशियों को चराता था और सुबह 6-7 बजे घर लौटकर अपनी नियमित दिनचर्या में व्यस्त हो जाता था। बुधवार को भैंस और गाय समय पर पहुंच गईं, लेकिन सोनू घर नहीं आया। तब परिजनों को संदेह हुआ तो उन्होंने खेतों की ओर तलाश शुरु की। पता चला कि एक खेत के नजदीक नाले में सोनू का शव पड़ा हुआ है।

यह भी पढ़े…गांव में भंडारा खाने से दो बच्चियों की मौत, 200 से ज्यादा बीमार

जानकारी सामने आई है कि नाले के समीप करंट के खुले तार पढ़े हुए थे जिनके ऊपर कोई कबर नहीं था । इसी वजह से करंट पूरे इलाके में फैल गई। जैसे ही सोनू करंट के तारों के सम्पर्क में आया, उसकी मौत हो गई। सोनू यादव की एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी। उसकी एक बेटी भी है। इस दर्दनाक घटना के सामने आते ही परिवार में मातम छाया हुआ है। म्याना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”766455847″]