स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, नसबंदी कराने आई महिलाओं को फर्श पर लिटाया

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, नसबंदी कराने आई महिलाओं को फर्श पर लिटाया

गुना, गोविन्द जोगी| कुभराज नसबंदी कैंप में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है| जहां नसबंदी कराने आई महिलाओं को बेहोशी के बाद ठीक से ओढ़ने बिछाने का साधन नसीब नहीं हुआ| जबकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा नसबंदी कराने आई प्रत्येक महिला के ऊपर स्वास्थ्य विभाग 700 से ₹800 खर्च करता है | इसके बावजूद भी स्वास्थ विभाग द्वारा कुभराज स्वास्थ्य केंद्र में कोई सुविधा उपलब्ध नहीं की गई|

नसबंदी कराने आई महिलाओं को गांव से लाने और ले जाने की सुविधा स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जाती है | लेकिन ग्रामीण अंचल से आई महिलाओं को उनके परिजन निजी वाहनों से लाए और ले जाते भी देखे गए | बड़ा सवाल स्वास्थ्य विभाग पर खड़ा होता है कि करोड़ों रुपए नसबंदी कैंप के नाम पर सरकार खर्च करती है लेकिन उस पैसे का किस तरह से डॉक्टरों द्वारा पलीता लगाया जा रहा है |

साफ देखा जा सकता है कि स्वास्थ्य विभाग के योजनाओं को किस तरह से अस्पताल के कर्मचारियों डॉक्टर की मिलीभगत से पलीता लगाया जा रहा है और सुविधाओं की बात करने वाले स्वास्थ्य विभाग मैं किस तरह से मरीजों के साथ व्यवहार किया जाता है यह इन तस्वीरों से साफ जाहिर होता है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews