अहमदाबाद हादसे में गुना जिले के 7 लोगों की मौत, सीएम शिवराज ने की आर्थिक सहायता की घोषणा

murder-by-cut-throat-and-threw-them-into-blankets

गुना, संदीप दीक्षित। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अहमदाबाद में हुए हादसे में गुना जिले के मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए तथा मृतक बच्चों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक सहायता दी है।घायल व्यक्तियों के इलाज का खर्च भी मध्य प्रदेश सरकार उठाएगी।

105 साल की सबसे उम्रदराज ‘छात्रा’ की मौत, पीएम मोदी ने की थी तारीफ

बता दं कि ग्राम बेरवास तहसील मक्सूदनगढ़ जिला गुना के मजदूरी के लिए गुजरात के अहमदाबाद गए एक ही परिवार के लोगों के घर में एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से हादसा घटित हुआ जिसमें 7 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 3 अन्य घायल हैं। मृतकों में राजू अहिरवार, वैशाली, पायल, सोनू, नितेश, आकाश, रामप्यारी की मृत्यु हो गई। तीन घायलों में सीमा बाई, सरजू बाई और फूल सिंह शामिल है। जानकारी के अनुसार परिवार के सदस्य रात में सो रहे थे और गैस सिलेंडर से गैस लीक होती रही। रात में ही एक व्यक्ति ने जब बिजली का स्विच ऑन किया तो अचानक हादसा हो गया और 7 व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गई। सभी परिवारजन एक काजू फैक्ट्री में काम करते थे, यह जानकारी मधुसूदनगढ़ नायब तहसीलदार द्वारा दी गई।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews