गुना जिले में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; जांच जारी

Dhar Murder News

गुना, संदीप दीक्षित | गुना जिले के फतेहगढ़ में 28 वर्षीय युवक ओमप्रकाश सहरिया की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के रामपुरिया गांव में युवक की लाश मिली है, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने नर कंकाल को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है, तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

यह भी पढ़ें – अधिकारियों-कर्मचारियों को तोहफा, मिलेगा 2800 ग्रेड पे का लाभ, खाते में बढ़कर इतनी आएगी राशि 

मृतक की पत्नि का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही दो युवकों ने हत्या की है। महिला का आरोप है कि बुंदेल सिंह नामक व्यक्ति ने ओमप्रकाश को फोन कर बुलाया था। इससे पहले बुंदेल सिंह उनके घर चोरी का प्रयास करते हुए प्रकड़ा जा चुका है। इसी घटना का बदला लिया गया है। फिलहाल, पुलिस मृतक का शव जिला अस्पताल लेकर पहुंची है। जहां सहरिया समाज के कुछ प्रतिनिधि भी पहुंच गए हैं और हत्या का मुकद्दमा दर्ज करने की मांग की जा रही है। जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद धाराओं में इजाफा करने की बात कह रही है। ओमप्रकाश सहरिया पेशे से मजदूर बताया जा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”765192523″]

यह भी पढ़ें – CG Weather:3 दिन बाद बदलेगा मौसम, तापमान में गिरावट,उत्तरी हवाएं बढ़ाएंगी ठंड, जानें विभाग का पूर्वानुमान 

इस घटना के बाद ग्रामीणों ने तूरंत इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया है। इस दौरान चारों ओर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे थे। वहीं, पुलिस ने शव को बरामद किया गया। जिसके बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। एसडीआरएफ की टीम और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसके शव को बाहर निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना सस्ता, चांदी भी सस्ती, खरीदने का ये है अच्छा मौका

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews