
प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas) करोड़ों लोगों का जीवन बदल रही है, प्रधाम्नात्री नरेंद्र मोदी हर सर पर छत देने के संकल्प को इस माध्यम से पूरा कर रहे हैं, मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आवासों का निर्माण किया जा रहा है और तय मानकों पर फोकस किया जा रहा है, इसी कड़ी में मध्यप्रदेश को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है, प्रदेश के गुना जिले में बने एक प्रधानमंत्री आवास ने देश के पहले IGBC NEST PLUS रेटिंग से प्रमाणित आवास होने की उपलब्धि हासिल की है।
गुना जिले के आरोन की ग्राम पंचायत पतलेश्वर में स्थित प्राणचंद राव का प्रधानमंत्री आवास को IGBC NEST PLUS रेटिंग सिस्टम में देश में अबसे पहले प्रमाणित होने में सफलता मिली है। इसी के साथ मध्यप्रदेश का ये पीएम आवास देश का पहला आईजीबीसी नेस्ट प्लस रेटिंग से प्रमाणित आवास बन गया है। यह प्रमाण पत्र ग्रामीण क्षेत्रों में सतत, पर्यावरण-अनुकूल एवं ऊर्जा-दक्ष आवास निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ है। इस प्रधानमंत्री आवास में ऊर्जा संरक्षण, जल दक्षता, बेहतर आंतरिक पर्यावरण गुणवत्ता तथा संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग जैसे ग्रीन बिल्डिंग मानकों को प्रभावी रूप से अपनाया गया है।
केवल गुना की नहीं एमपी के लिए है ये उपलब्धि
गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने बताया कि जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक दुबे और अन्य अधिकारियों द्वारा विभिन्न स्तरों पर बेहतर कार्य किया जा रहा है। जिले में विकास कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन के साथ साथ नवाचार भी किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल ग्राम पंचायत पतलेश्वर और आरोन नगर के लिए, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश की है। यह उपलब्धि अब प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनने वाले नवीन आवासों को अधिक टिकाऊ, पर्यावरण-अनुकूल एवं भविष्य-उन्मुख बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
ये प्रमाणपत्र बना है उपलब्धि
⏩ #गुना – गुना में ऐतिहासिक उपलब्धि : भारत का पहला प्रधानमंत्री आवास IGBC NEST PLUS रेटिंग से प्रमाणित#Guna @CMMadhyaPradesh @mohdept @JansamparkMP @GwaliorComm @guna_police @minprdd
Read More : https://t.co/OxpyG4mZFx pic.twitter.com/esQe623bOW
— PRO JS Guna (@PROJSGuna) January 14, 2026
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

