सिंधिया ओ सिंधिया ओ सिंधिया दिल से, सोचना अब क्या है चुनें मोदी दिल से, गाने पर थिरकते ज्योतिरादित्य सिंधिया का वीडियो वायरल

Dancer Jyotiraditya Scindia

Guna News : लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने निकले केंद्रीय मंत्री और गुना शिवपुरी लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के एक निराला अंदाज देखने को मिला है, जनता ने डांसिंग सिंधिया का अलग अंदाज दिखाई दिया जब वे कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए सिंधिया… ओ सिंधिया… ओ सिंधिया दिल से , सोचना अब क्या है… चुने मोदी फिर से… गीत पर थिरकते दिखाई दिए…सिंधिया के इस अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ..

सिंधिया का अलग अंदाज दिखा 

ज्योतिरादित्य सिंधिया इस समय अपने निर्वाचन क्षेत्र गुना शिवपुरी के मतदाओं के बीच प्रचार में व्यस्त हैं, वे लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं उनके दुःख सुखमें शामिल हो रहे हैं, इसी बीच कार्यकर्ता सम्मेलन में महाराज सिंधिया का अलग अंदाज दिखाई दिया जब वे मंच पर जनता के बीच  थिरकते दिखाई दिए ..

सिंधिया ओ सिंधिया गीत पर थिरकते दिखे “महाराज”

दर असल सिंधिया चंदेरी में कार्यकर्ता सम्मेलन में जब पहुंचे तो वहां गीत बज रहा था ..सिंधिया ..ओ सिंधिया.. ओ सिंधिया ..दिल से …सोचना अब क्या है ..चुने मोदी फिर से …इस गीत के बोल कानों में पड़ते ही सिंधिया झूम उठे..वे खुद को रोक नहीं पाए ..उन्होंने दोनों हाथ उठाये चलते हुए मंच तक गए और फिर मंच पर खड़े होकर तालियाँ बजाकर खुद डांस करने लगे ..

[dgv_vimeo_video id=”933184759″]
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews