महामंडलेश्वर राधे राधे बाबा की अयोध्या से वापसी, कहा- “देश का प्रथम तीर्थ बनेगा”

महामंडलेश्वर राधे राधे बाबा की अयोध्या से वापसी, कहा- “देश का प्रथम तीर्थ बनेगा”

गुना,विजय कुमार जोगी

राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य और मध्य प्रदेश से महामंडलेश्वर राधे राधे बाबा अयोध्या से लौटते समय गुना पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए अयोध्या के कार्यक्रम के बारे में बात की और कहा कि मध्यप्रदेश में भी भगवान राम का अयोध्या से राम वनवास के समय चित्रकूट और राम पद गमन आज भी मौजूद है। अब इसका विकास होना अति आवश्यक है और हम इसको लेकर अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा करेंगे और मध्य प्रदेश में भगवान राम 14 वर्ष वनवास के समय मध्य प्रदेश के जिन जिन जगहों पर रूके थे उन सभी जगहों का विकास राज्य सरकार के द्वारा करवाने का प्रयास रहेगा।

साथ ही उन्होंने दिग्विजय सिंह के मुहूर्त के बयान पर कहा कि जहां भगवान राम का नाम जुड़ जाता है वहां पर कोई मुहूर्त की आवश्यकता नहीं होती। अच्छे कार्यों के लिए अच्छी सोच होनी चाहिए और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी से इस बारे में शिक्षा लेनी चाहिए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews