हनुमान मंदिर में मीणा समाज के प्रदेश अध्यक्ष ने करवाया विशाल सुंदरकांड पाठ

हनुमान मंदिर में मीणा समाज के प्रदेश अध्यक्ष ने करवाया विशाल सुंदरकांड पाठ

गुना। विजय जोगी। 

वैसे तो गुना जिले में धार्मिक अनुष्ठानों को लेकर यहां की जनता हमेशा अग्रणी ही रहती है लेकिन मधुसूदनगढ़ तहसील के ढोखा वाले हनुमान मंदिर पर ईश्वर की प्रेरणा से मीणा समाज सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश मीणा ने एक विशाल सुंदरकांड पाठ का आयोजन रखा। जिसमें हजारों की तादाद में लोगों ने हिस्सा लिया। साथ ही इस कार्यक्रम के दौरान नेत्र से संबंधित रोगों से जुड़े डॉ भी उपलब्ध रहे और नेत्र शिविर लगाकर नेत्र से संबंधित बीमारियों का उपचार भी किया गया इस मौके पर मीना समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश मीणा ने बताया कि भोपाल में हमारा छात्रावास भी लगभग बनकर तैयार हो चुका है जिससे कि छात्रों को पढ़ने में परेशानी ना हो और हमारा आगे भी प्रयास रहेगा कि जो लोग बीमारी में पैसों के चलते इलाज नहीं करा पाते उन लोगों का उपचार भी हम करा सके और छात्रों को भी अच्छी पढ़ाई मिल सके इसके लिए भी हम प्रयासरत हैं और हमारा संगठन आगे भी धार्मिक और सामाजिक कार्य करता रहेगा और इसमें सभी समाज बंधु एवं क्षेत्र के लोगों का हमेशा हमें सहयोग प्रदान होता आया है और आगे भी अपेक्षा करता हूं कि हमें सदैव हमारे क्षेत्र और समाज का सहयोग मिलेगा

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews