राजस्थान में फंसे 2 हजार से ज्यादा मजदूर लौटे, अरसे बाद पहुंचेंगे अपने घर

राजस्थान में फंसे 2 हजार से ज्यादा मजदूर लौटे, अरसे बाद पहुंचेंगे अपने घर

गुना/विजय कुमार जोगी

लॉक डाउन के बीच राजस्थान में मजदूरी करने गए करीब 2200 मजदूर राजस्थान सरकार की मदद से मंगलवार को मध्यप्रदेश पहुंच गए हैं। गुना जिले से लगी अमर थाना चेक पोस्ट पर इन सभी 2200 मजदूरों की स्क्रीनिंग की गई साथ ही मजदूरों के बारे में प्रशासन द्वारा पूरी जानकारी भी ली गई। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है सभी 2200 मजदूरों को अपने अपने गृह नगर भेजा जा रहा है। मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए 70 बसों का इंतीजाम किया गया है।

बता दें की यह सभी मजदूर मध्यप्रदेश के सात जिलों के रहने वाले हैं और इनकी पूरी स्क्रीनिंग करके बसों से उनके घरों के लिए भेजा जा रहा है। वहीं मध्यप्रदेश में राजस्थान से आए करीब 1000 से अधिक मजदूरों को भी मैडिकल चैकअप के बाद राजस्थान प्रशासन को सोंपा गया है। लेकिन सबसे बड़ी प्रशासन की चूक देखी गई जब इन मजदूरों को बसों मे बैठाया गया तो सोशल डिस्टेंसिंग की सरेआम धज्जियां उड़ाई गई। वहीं न तो प्रशासन का कोई अधिकारी इन मजदूरों को बसों मे बैठाने आया न कोई गाइडलाइन जारी की गई, बस  मजदूरों को बसों में बैैठाकर रवाना कर दिया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews