MP News : प्रोफेसरों के डांस पर मचा बवाल, कॉलेज प्रबंधन ने कदाचरण माना

MP News : प्रोफेसरों के डांस पर मचा बवाल, कॉलेज प्रबंधन ने कदाचरण माना

College management objected to the dance of professors : डांस करने के कारण दो प्रोफेसरों पर कदाचरण का मामले में घिरते नजर आ रहे हैं। मामला गुना पीजी लॉ कॉलेज का है। यहां के दो प्रोफेसर्स ने एक बॉलीवुड सॉन्ग पर डांस किया और उसकी रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। मामला कॉलेज प्रबंधन तक पहुंचा और प्राचार्य ने अब इसपर संज्ञान लेते हुए कार्रवा की बात कही है।

गुना में लॉ कॉलेज के दो सहायक प्राध्यापकों के सड़क पर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद कॉलेज प्रभारी प्राचार्य ने इसे कदाचरण का मामला माना है। वीडियो में नारी सशक्तिकरण समिति के सदस्य और लॉ कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी दुष्यंत कौल और अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापक कुमारी शालिनी कौशिक बादशाह फिल्म के एक गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

इस मामले को कदाचरण की श्रेणी में मानते हुए प्राचार्य बीके तिवारी ने कहा है कि वो इस मामले में पहले उनसे स्पष्टीकरण मांगेंगे और दोषी पए जाने पर उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया जाएगा। उधर डांस करने वाले सहायक प्राध्यापक इसे जायज ठहरा रहे हैं। उनके मुताबिक उन्होने कॉलेज के अंदर कुछ नहीं किया और कॉलेज के बाहर उनका निजी जीवन में वो अगर ऐसा कुछ कर रहे हैं जिससे किसी का अहित नहीं है, तो इसमें क्या गलत है।

गुना से संदीप दीक्षित की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”821683733″]

[dgv_vimeo_video id=”821684101″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews