अब सिंधिया बने भगवान श्रीराम, महेंद्र सिसोदिया बने उनके हनुमान, नेता प्रतिपक्ष के बयान पर किया पलटवार

अब सिंधिया बने भगवान श्रीराम, महेंद्र सिसोदिया बने उनके हनुमान, नेता प्रतिपक्ष के बयान पर किया पलटवार

Guna News : नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह द्वारा पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया को केंद्रीय मंत्री सिंधिया का नौकर और चापलूस कहने के बाद राजनीति गर्मा गई है। गुना जिले में दिग्विजय सिंह के गढ़ राघौगढ़ में लगातार सक्रिय नजर आ रहे पंचायत मंत्री सिसौदिया ने डॉ. गोविंद सिंह को जवाब देते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपना भगवान यानी श्रीराम कह दिया और खुद को उनका सेवक हनुमानजी बताया है। इतना ही नहीं डॉ. गोविंद सिंह की रघौगढ़ से चुनाव लडऩे की चुनौती पर भी सिसौदिया ने पलटवार किया है।

राघौगढ़ की चुनौती पर बोले सिसौदिया

कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व विधायक मूलसिंह के बेटे हीरेंद्र सिंह का हवाला देते हुए सिसौदिया ने कहा है कि जयवर्धन सिंह पहले उनसे निबट लें, मेरा नम्बर तो बाद में आएगा। आपको बता दें कि जब से ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में शामिल हुए हैं, गुना और अशोकनगर सहित आसपास के अंचल में महेंद्र सिंह सिसौदिया का कद बढ़ा है। इसलिए कांग्रेस के कई बड़े नेता उनके खिलाफ बयानबाजी करने लगे हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने दिया यह बयान

गौरतलब है कि नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा था कि सिंधिया के अनुयायी सिसोदिया अपनी हैसियत से ज्यादा बोलने लगे हैं। हम डरने वाले नहीं हैं। हिम्मत है, तो जयवर्धन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ लें, तो पता चल जाएगा कि सिसोदिया कितने पानी में हैं। राघौगढ़ की जनता ने सिंधिया की सल्तनत कभी स्वीकार नहीं की। मंत्री सत्ता के मद में चूर हैं। ऐसी बातें करके ज्यादा चापलूसी करना उचित नहीं है।

गुना से संदीप दीक्षित की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”791446225″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews