नारद जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों व समाजसेवियों की ऑनलाइन भागीदारी

नारद जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों व समाजसेवियों की ऑनलाइन भागीदारी

गुना, संदीप दीक्षित। कोरोना काल में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया ने संसाधनों की कमी, ब्लैक मार्केटिंग, स्टाफ की कमी के साथ-साथ स्वास्थ विभाग के अमले का उत्साहवर्धन किया, जो सराहनीय है। व्यवस्था की खामियां शासन के ध्यान में आने से सुधार हुआ और कोरोना की सेकेंड लहर को सब ने मिल कर रोका, हमारे यहां समाज  सुधार में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है, आगे भी यह सकारात्मकता बनी रहे। यह विचार विचार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा शनिवार को ऑनलाइन आयोजित नारद जयंती के कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रांत कार्यवाह यशवंत राव इंदारपुरकर ने व्यक्त किए। साथ ही सृष्टि के प्रथम संदेश वाहक नारद जी का स्मरण कर कोरोना काल में अनाथ हुए लोगों के सरंक्षण के लिए समाज के लोगो से आगे आने का आह्वान भी किया।

मुरैना में चार जून सुबह 6 बजे तक बढ़ाया गया कर्फ्यू, बढ़ते केस के मद्देनजर फैसला

कार्यक्रम के प्रारंभ में पत्रकार संदीप दीक्षित, विकास दीक्षित, पंकज श्रीवास्तव, ज्ञानेश पाठक, डा. सुदीप शुक्ला ने भी अपने विचार रखते हुए कोरोना की भीषण त्रासदी के समय में किए गए प्रयास, समाजसेवी संस्थाओं का योगदान, जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कार्यक्रम में गुना के छह दिवंगत पत्रकार साथी रवि श्रीवास्तव, शिवदान सिंह सिकरवार, राजा श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, नरेंद्र भार्गव, सुनील शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाज द्वारा किए गए आर्थिक सहयोग करने वाले  साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन गोपाल स्वर्णकार ने किया। आभार राम प्रजापति ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सह प्रांत प्रचार प्रमुख विजय दीक्षित, विभाग प्रचारक रामवीर सिंह कौरव, विभाग कार्यवाह कदम मीना, दिनेश शर्मा, पत्रकार प्रवीण मिश्रा, अरुण श्रीवास्तव, राज कुमार रजक, अभिषेक शर्मा, राजेंद्र मीना, एल के योगी, सुमित जैन, सिकेंद्र राजपूत, तरुण जैन, शैलेंद्र साहू, मनोज सिंह राठौड़ सहित अन्य मीडियाकर्मी उपस्थिति रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews