गुना में विमान हादसा, आपात लैंडिग के दौरान प्लेन क्रेश, ट्रेनी पायलट घायल, सिंधिया ने की स्वस्थ होने की प्रार्थना, कहा कारणों का पता किया जा रहा

Plane crash in Guna

Plane Crash in Guna : मध्य प्रदेश के गुना जिले में आज एक प्लेन क्रेश हो गया, ये हादसा उस समय हुआ जब पायलट विमान को आपतकालीन लैंडिंग के दौरान हवाई पट्टी पर उतार रही थी, घटना में ट्रेनी पायलट घायल बताई जा रही है उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, विमान ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का Chimes Aviation Academy  (CAA) का बताया गया है।

हवाई पट्टी पर फिसलकर विमान दुर्घटनाग्रस्त 

गुना की हवाई पट्टी के आसपास रहने वाले गांव के लोग आज उस समय चौंक गए जब उन्हें एक धमाका सुनाई दिया, वे खेतों की तरफ दौड़े तो उन्हें एक विमान टूटा हुआ दिखाई दिया, विमान के नजदीक जाने पर उसमें एक महिला पायलट दिखाई दी, ग्रामीणों ने कैंट थाना पुलिस को सूचना दी।

सुरक्षित बाहर निकली ट्रेनी महिला पायलट 

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पायलट को बाहर निकाला और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, पायलट नेंसी मिश्रा को कई जगह चोट हैं डॉक्टर्स इलाज कर रहे हैं, शुरूआती जाँच में पता चला है कि विमान Chimes Aviation Academy  नीमच का था जो नीमच से धाना के लिए उड़ान भर रहा था।

एवियेशन एकेडमी के ट्रेनिंग विमान का आपात लैंडिंग के दौरान हादसा  

प्लेन को महिला ट्रेनी पायलट नेंसी मिश्रा उड़ा रही थी, बताया जा रहा है कि इंजन में तकनीकी खराबी के चलते पायलट ने ATC से इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी, ATC क्लिरियेंस मिलने के बाद गुना हवाई पट्टी (Air Strip) पर जब आपात लैंडिंग  की जा रही थी, उसी दौरान ये विमान फिसल गया और बड़ा हादसा हो गया।

फिसलते ही सिंगल इंजन का एयरक्राफ्ट Cessna 172 को अनियंत्रित होकर फिसलकर सीधा झाड़ियों में जाकर पलट गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हवाई जहाज कई जगह से टूट गे उसका फ्यूल नीचे गिरने लगा लेकिन अच्छी बात ये रही ट्रेनी महिला पायलट सकुशल एयरक्राफ्ट से बाहर आ गई।

[dgv_vimeo_video id=”920052533″]

[dgv_vimeo_video id=”920052681″]

[dgv_vimeo_video id=”920052833″]

सिंधिया ने जताई चिंता, पायलट के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की  

उधर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर विमान हादसे की जानकारी साझा की है उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा- गुना एयर स्ट्रिप पर नीमच- धाना – गुना सेक्टर पर उड़ान भर रहे एक ट्रेनी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का चिंताजनक समाचार प्राप्त हुआ है। महिला ट्रेनी पायलट का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। ईश्वर से पायलट के स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews