
Guna News : गुना जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां चुनावी रंजिश को लेकर सरपंच प्रतिनिधि की हत्या कर दी गई। जिससे इलाके में सनसनी फैली हुई है। बता दें कि 2 दिन पहले सरपंच प्रतिनिधि और लक्ष्मीनारायण यादव नामक युवक के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इस दौरान मृतक को गंभीर चोटें आई। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन आज उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद मृतक के परिजन मारपीट करने वाले सभी 6 आरोपियों के घर जमींदोज करने की मांग पर अड़ गए।
[dgv_vimeo_video id=”823992492″]
[dgv_vimeo_video id=”823993730″]
SP ने फोन पर दिया आश्वासन
मामले को लेकर एसपी राकेश कुमार सगर ने फोन पर परिजनों को आश्वासन दिया है। साथ ही, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की बाद कही है। इसके अलावा, उनपर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया है। हालांकि, मृतक के परिजनों में आक्रोश है। इसलिए वो जिला अस्पताल में ही डटे हुए है। बता दें कि परिजनों का आरोप है कि मारपीट करने वाले लोग दबंग हैं, जिनकी आपराधिक गतिविधियों के बारे में उन्होंने पुलिस और प्रशासन को बताया था लेकिन राजनीतिक रसूख की वजह से कार्रवाई नहीं हुई।
[dgv_vimeo_video id=”823989330″]
[dgv_vimeo_video id=”823990307″]
[dgv_vimeo_video id=”823991323″]
गुना से संदीप दीक्षित की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

