चांचौड़ा घटना के विरोध में धरने पर सर्व समाज, दोषियों को फांसी दिए जाने की मांग

चांचौड़ा घटना के विरोध में धरने पर सर्व समाज, दोषियों को फांसी दिए जाने की मांग

गुना,संदीप दीक्षित। चांचौड़ा घटना (chanchoda incident) के विरोध में रविवार को सर्वसमाज ने शांतिपूर्ण धरना दिया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है। नगरपालिका के बाहर हाट रोड पर किए गए प्रदर्शन के दौरान मांग की गई है कि चांचौड़ा के दोषियों को फांसी की सजा होना चाहिए। साथ ही पीडि़ता के परिवार को सुरक्षा मुहैया कराया जाना चाहिए। नागरिकों ने प्रशासन के सहयोग की सराहना की है। साथ ही वारदात में शामिल सभी 9 आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई है।

[dgv_vimeo_video id=”765403853″]

यह भी पढ़े…India vs South Africa : भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

[dgv_vimeo_video id=”765403945″]

बताया जा रहा है कि अब तक मामले में केवल 5 गिरफ्तारियां हुई हैं, इस तरह 4 लोगों को फरार माना जा रहा है। हालांकि पुलिस दो आरोपी फरार बता रही है। सर्वसमाज के मुताबिक घटना बेहद गंभीर है। इसलिए पीडि़ता के परिवारजनों को सुरक्षा प्रदान की जाए। इस पूरे मामले में चांचौड़ा टीआई की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग करते हुए उन्हें निलंबित किए जाने की मांग उठ रही है। आक्रोशित लोगों ने दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकद्दमा चलाकर उन्हें जल्द से जल्द फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है।

[dgv_vimeo_video id=”765403717″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews