शिवराज सिंह चौहान ने पूछा- हाथ में नारियल नहीं तो क्या शराब की बोतल लेकर चलूं

shivraj singh chauhan

गुना, विजय कुमार जोगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan) एक दिवसीय दौरे पर बमोरी विधानसभा की परवाह गांव पहुंचे। यहां कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (kamalnath) और दिग्विजय सिंह (digvijay singh) पर जमकर हमला बोला।

शिवराज ने कहा कि कमलनाथ कहते हैं कि मैं हाथ में नारियल लेकर चलता हूं, तो मैं कमलनाथ जी से कहना चाहूंगा कि हाथ में नारियल लेकर क्यो न चलें तो क्या शराब की बोतल लेकर चले? मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की मुझे भूखा नंगा रहने दो, जिससे मैं गरीब किसान और आदिवासियों की सेवा कर सकूं। कमलनाथ जी तो उद्योगपति हैं और आइफा अवॉर्ड में करोड़ों रुपए खर्च करते हैंं जिसकी अब जांच करवाई जा र ही है।इस सभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बमोरी से बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में जनता से वोट की अपील की।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews