स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा हादसा, झंडा वंदन के दौरान छात्र और शिक्षक को लगा करंट

स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा हादसा, झंडा वंदन के दौरान छात्र और शिक्षक को लगा करंट

गुना, गोविन्द जोगी

प्रदेश भर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है| वहीं प्रदेश के गुना जिले में एक बड़ा हादसा हो गया| एक सरकारी स्कूल में झंडा वंदन करने के दौरान छात्र और अतिथि शिक्षक को करंट लग गया| घटना के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही छात्र की मौत हो गई|

कुंभराज थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कुंभराज तहसील के गुलवाड़ा सरकारी हाई स्कूल जिसका अभी पजेशन भी नहीं हुआ, उसमें अतिथि शिक्षक छात्र के साथ झंडा वंदन करने पहुंचा था। पाइप में करंट आ रहा था, इसी दौरान दोनों को करंट लगा। इलाज के लिए दोनों को गुना रेफर किया गया था। जहां रास्ते में छात्र की मौत हो गई।

मृतक छात्र 10 वीं में अध्ययनरत था, छात्र का नाम अभिषेक पुत्र सुरेश धाकड़ उम्र 14 साल की मौत हो गई है| वहीं अतिथि शिक्षक रूप सिंह धाकड़ उम्र 32 साल निवासी गुलवाड़ा गंभीर रूप से घायल है। जिसका गुना के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews