नवीन रेलवे स्टेशन को लेकर विधायक जयवर्धन सिंह ने की अधिकारियों से चर्चा

नवीन रेलवे स्टेशन को लेकर विधायक जयवर्धन सिंह ने की अधिकारियों से चर्चा

गुना, विजय कुमार। जिले के राधौगढ़ क्षेत्र में लंबे समय से रेलवे स्टेशन की मांग को लेकर लोग परेशान थे। रेलवे स्टेशन नहीं होने के चलते लोगों को आवागमन में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए पूर्व मंत्री एवं राधौगढ़ से कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने आज राधौगढ़ के रेलवे स्टेशन पहुंचे।

जहां पर पूर्व मंत्री ने प्रशासन को जल्द नवीन रेलवे स्टेशन एवं लोगों को सुविधाजनक प्लेटफार्म मिले इसको लेकर दिशा-निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों से चर्चा की। इस मौके पर कांग्रेस के पदाधिकारी गण भी पूर्व मंत्री एवं राधौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह के साथ मौजूद थे।

बता दें कि काफी लंबे समय से राधौगढ़ क्षेत्र के लोग इस समस्या से जूझ रहे थे जिस पर राधौगढ़ विधायक ने संज्ञान लेते हुए महत्वपूर्ण काम को करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews