गुना, संदीप दीक्षित। मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया (Mahendra Singh Sisodia) ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) की तुलना आतंकवादियों (terrorist) से की है। सिसोदिया ने कहा कि कमलनाथ द्वारा वीडियो के माध्यम से अपने कार्यकर्ताओं से आग लगाने का बयान देना आतंकवादियों जैसा कृत्य है। उनके इस बयान के आधार पर कमलनाथ पर राष्ट्रद्रोह का मुकद्दमा दर्ज होना चाहिए। उन्होने कहा कि कमलनाथ पर लोगों को भड़काने, अराजकता का माहौल पैदा करने के आरोप में उनपर एनएसए के तहत मामला दर्ज हो।
मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया का जयवर्धन सिंह पर पलटवार, कहा- ‘संकट में कर रहे राजनीति’
पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का कहना है कि जिस तरह आतंकवादी विपदा के समय भारत में अराजकता फैलाने का काम करते हैं। उसी तरह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं से कोरोना संक्रमण के दौर में प्रदेश में अशांति का माहौल बनाने का आदेश दिया है। यह राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आता है। कोरोना महामारी को लेकर कांग्रेस के आंकड़े छुपाने के आरोपों पर भी पंचायत मंत्री ने पलटवार किया है और कहा है कि कांग्रेस को पहले राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पंजाब के मुख्यमंत्रियों से मौत का सही आंकड़ा लाने की बात कहना चाहिए। इन प्रदेशों में कोरोना चरम पर है और यहां मौत का आंकड़ा छुपाया गया है।
गुना- पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया ने आतंकवादियों से की पूर्व सीएम कमलनाथ की तुलना pic.twitter.com/sQyhBxfvKy
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) May 26, 2021






