पंचायत मंत्री की मौजूदगी में आपस में भिड़ गए भाजपा के दो बड़े नेता, थाने तक पहुंचा मामला

भाजपा

गुना, संदीप दीक्षित। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया की मौजूदगी में भाजपा (bjp) के दो बड़े नेताओं के बीच मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि भाजपा के जिला मंत्री एफआईआर (fir) दर्ज कराने के लिए कैंट पुलिस थाने (cantt police station) में पहुंच गए। भाजपा नेता महेंद्र सिंह किरार ने आरोप लगाया कि भाजपा के एक नेता हेमराज किरार और उनके सााथियों ने मारपीट की।

यह भी पढ़ें… Vidisha Accident: भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, मृतकों में एक मासूम भी शामिल

यह घटना उस समय हुई, जब पंचायत मंत्री सिसौदिया अपनी विधानसभा क्षेत्र में दौरे पर जा रहे थे। इसी दौरान उनका काफिला एबी रोड स्थित एक ऑटोमोबाइल पर शोरूम पर रुका। इस शोरूम के मालिक और भाजपा नेता हेमराज सिंह किरार पर आरोप है कि उन्होंने महेंद्र सिंह किरार के साथ मारपीट की। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विवाद पंचायत मंत्री के साथ वाहन में बैठने को लेकर शुरु हुआ था। काफी देर तक मुंहवाद आखिर में मारपीट में बदल गया। नौबत थाने में एफआईआर तक पहुंच गई।

यह भी पढ़ें… MP Weather Alert: मानसून सक्रिय, कई संभागों और जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

जानकारी सामने आई कि दूसरे पक्ष के हेमराज सिंह किरार द्वारा भाजपा जिला मंत्री पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल भाजपा के दो बड़े नेताओं के बीच इस तरह का विवाद जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

[dgv_vimeo_video id=”564565407″]

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews