सिंध नदी में नहाने गईं दो बच्चियां डूबी, तलाश जारी

सिंध नदी में नहाने गईं दो बच्चियां डूबी, तलाश जारी

गुना, विजय जोगी। जिले के ग्राम सेंदूआ के पास नदी में नहाने गई दो नाबालिग बच्चियों के डूबने का मामला सामने आया है। दोनों की तलाश की जा रही है।

म्याना थाना प्रभारी बीएस गौर ने जानकारी देते हुए बताया कि म्याना थाना क्षेत्र के बडी खजूरी के पास आज ग्राम सेंदूआ के पास सिंध नदी में कुछ परिजन नहाने के लिए आए थे। इन्हीं के साथ तीन नाबालिग बच्चियां भी थी, जो नदी में नहाते समय गहरी जगह पर पहुंच गई। इनमें से एक को तुरंत बचा लिया गया। दो बच्चियों की तलाश सिंध नदी में की जा रही है।

नदी में एसडीआरएफ की टीम व होमगार्ड के जवान दोनों बच्चियों की खोज में लगे हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक दोनों बच्चियां नहीं मिल पाई थी, जो नदी में डूबी हैं। उनकी उम्र 13 वर्ष और 15 वर्ष बताई जाती है। जो ग्राम सेंधुआ के पाल परिवार की हैं, इनका नाम कुमारी पप्पी और हल्की बताया जाता है। जो खेरू पाल की पुत्रियां बताई जाती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews