संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

इंदौर- महिला के सिर पर गिरा होर्डिंग, एंगल लगने से हुई मृत्‍यु, कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और आयुक्‍त, नगर निगम को नोटिस जारी

गुना,संदीप दीक्षित। गुना (Guna) जिले के घोसीपुरा निवासी एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में जांच बैठ गई है। महिला के मायके पक्ष का कहना है कि चोरी छिपे उनकी बेटी के शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। हम पहुंचे तो महिला की दुल्हन की तरह सजा कर अर्थी तैयार कर ली गई थी।

यह भी पढ़े…कैलाश विजयवर्गीय का तंज, राहुल गांधी की “भारत जोड़ो यात्रा” सिर्फ मनोरंजन का साधन, सीएम शिवराज के लिए कही ये बड़ी बात

इधर महिला की बहन का आरोप है कि एक दिन पहले ही उसने मुझे कॉल कर कहा था कि पति और सास झगड़ रहे हैं, मुझे प्रताड़ित कर रहे हैं और पीट रहे हैं। इसके बाद फिर कोई बात नहीं हुई। मुझे उसकी मौत की खबर मिली। महिला के परिजन उसकी मौत की खबर पर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे। शिवपुरी जिले ठकुरपुरा की रहने वाली राखी यादव का 4 साल पहले घोसीपुरा निवासी सचिन यादव से विवाह हुआ था। महिला अपने ससुराल में ही थी। उसकी बहन का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग लगातार राखी को परेशान करते थे। हालांकि इस मामले की जांच कर रहे कैंट पुलिस अधिकारी संजय लोधी का कहना है कि पीएम के बाद ही मौत की वजह सामने आएगी। महिला का शव् का पीएम हो रहा है।

यह भी पढ़े…IMD Alert : आज से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, इन राज्य में बारिश की चेतावनी, पर्वतों पर बर्फबारी, UP-बिहार में कोहरे-ठंड की दस्तक, जानें पूर्वानुमान

थाने से एक किमी दूर फांसी लगाई
महिला का घर थाने से सिर्फ 1 किमी दूर था। महिला के भाई अरविंद यादव का कहना है कि उसकी बहन राखी की हत्या की गई है। पहले ससुराल पक्ष ने हमे सूचना दी कि आपकी बहन ने जहर खा लिया, घर पहुंचे तो उसकी अर्थी तैयार कर अंतिम संस्कार की तैयारी थी। हमने पुलिस को शुक्रवार रात सूचना दी, तब जाकर शव को अस्पताल लाया गया। मृतिका की बहन का कहना है कि ससुराल पक्ष की प्रताड़ना की वजह से ही यह पूरा घटनाक्रम हुआ है। महिला का डेढ साल का एक बेटा हैं।

[dgv_vimeo_video id=”767247324″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews