1200 अधिकारी कर्मचारी करेंगे मतगणना स्थल और इसके आसपास की निगरानी

-1200-officers-will-be-supervised-by-the-counting-site-and-its-surroundings

ग्वालियर। 15 वी विधानसभा के लिए भाग्य आजमाने वाले प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला कल यानि 11 दिसंबर को हो जाएगा। मतगणना कल सुबह 8 बजे शुरू होगी। प्रशासन ने इसकी सुरक्षा के  कड़े इंतजाम किये हैं। 

मतगणना स्थल एमएलबी कॉलेज के चारों तरफ पुलिस का घेरा रहेगा, इसके अलावा इसके आसपास के परिक्षेत्र में भी सुरक्षा कड़ी की गई है। चेंबर ऑफ कॉमर्स सभागार में  आज पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को बताया कि मतगणना स्थल पर उन्हें क्या करना है और क्या नहीं। 

एसपी के दिशा निर्देश पूरे होने के बाद आर आई देवेन्द्र सिंह यादव ने चेंबर ऑफ कॉमर्स के मैदान में फोर्स की गिनती की और उनके दल बनाकर उन्हें ड्यूटी स्थल पर आज ही से रवाना कर दिया। 

आर आई श्री यादव ने बताया कि ग्वालियर के अलावा  इंदौर,भोपाल से SAF का बल, पीटीएस तिघरा का बल,डीजी रिजर्व का बल यानि कुल 1200 अधिकारी कर्मचारी मतगणना के लिए तैनात किये गए है। इसके अलावा STF की दो कम्पनियां रिजर्व में रहेंगी। उन्होंने कहा कि सभी का प्रयास है मतगणना शांतिपूर्वक पूरी हो जाए।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews