हरियाणा में फंसे 1350 श्रमिक पहुंचे ग्वालियर, 46 बसों से संबंधित जिलों के लिये रवाना

हरियाणा में फंसे 1350 श्रमिक पहुंचे ग्वालियर, 46 बसों से संबंधित जिलों के लिये रवाना

ग्वालियर ।अतुल सक्सेना|  लॉक डाउन (Lockdown)के चलते हरियाणा (Haryana) में फंसे प्रदेश के विभिन्न जिलों के श्रमिकों (workers) को विशेष बसों के द्वारा मंगलवार को ग्वालियर (Gwalior) लाया गया। जहां उनकी स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य परीक्षण कर संबंधित जिलों के लिये रवाना का दिया गया । श्रमिकों को जिन बसों में बैठाकर भेजा गया उसमें भोजन, पानी की व्यवस्था की गई।

ग्वालियर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह (Gwalior Collector Kaushalendra Vikram Singh) ने मालवा कॉलेज परिसर पहुंचकर हरियाणा से आए श्रमिकों के लिये की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य शहरों में श्रमिकों को बसों के माध्यम से भेजे जाने के लिये की गई व्यवस्थाओं को देखा । कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हरियाणा से आए श्रमिकों को सकुशल उनके गृह नगर भेजने के लिये बसों में भोजन, पानी की व्यवस्थायें चाक-चौबंद की जाए। इसके साथ ही चिकित्सकों को भी निर्देशित किया कि प्रत्येक श्रमिक की चिकित्सीय जांच आवश्यक रूप से की जाए। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर फंसे 1350 श्रमिकों का हरियाणा राज्य परिवहन निगम की विशेष 44 बसों द्वारा लेकर झांसी रोड स्थित मालवा कॉलेज परिसर में प्रात: 11 बजे से आना शुरू हो गया था। जहां जिला प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति में बसों से आने वाले श्रमिकों का चिकित्सकों के दल द्वारा स्क्रीनिंग कर एवं स्वास्थ्य परीक्षण कर प्रदेश के विभिन्न जिलों के रहने वाले श्रमिकों को संबंधित जिलों की बसों को सेनेटाइज कर बैठाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भोजन एवं पानी के साथ रवाना किया गया। विभिन्न जिलों को जाने वाले श्रमिकों के लिये राज्य शासन द्वारा 46 बसों की व्यवस्था की गई थी।

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह एवं पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने मालवा कॉलेज पहुँचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं श्रमिकों से चर्चा कर जानकारी ली। उन्होंने मजदूरों को समझाइश दी कि 14 दिनों तक अपने घरों में क्वारंटाइन में रहें। घरों से बाहर न निकलें। मध्यप्रदेश के अनेक जिलों के मजदूर हरियाणा राज्य में रहकर मजदूरी कर रहे थे। लेकिन कोरोना वायरस के कारण लागू लॉक डाउन के कारण फँस जाने से अपने गृह प्रदेश नहीं आ पा रहे थे। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से चर्चा कर वहां फँसे मजदूरों को प्रदेश में लाने हेतु बसों की व्यवस्था की गई।

हरियाणा से छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, दमोह, निवाडी, सागर, उज्जैन, भोपाल, सतना, कटनी, ग्वालियर, मुरैना आदि स्थानों के श्रमिक फंसे थे जिन्हें विशेष बसों द्वारा ग्वालियर लाकर उनके जिलों के लिए रवाना किया गया। रवाना होने से पहले श्रमिकों ने जिला प्रशासन सहित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार भी जताया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews