
Gwalior News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां बाइक सवार बदमाशों द्वारा मोमोस का ठेला लगाने वाले युवक पर एडहेसिव (फेविक्विक) फेंकने का मामला सामने आया है, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई है। आनन-फानन में परिजनों द्वारा इलाज के लिए उसे जयारोग्य अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
दरअसल, मामला बहोड़ापुर थाना क्षेत्र अतंगर्त मोतीझील चौराहे का है, जहां भिंड जिले के गोहद का रहने वाला घायल 21 वर्षीय युवक सोहेल अपनी पत्नी शबनम के साथ मोमोस का ठेला लगाता है। वह एक महीने पहले ही ग्वालियर आया था।
एएसपी ने दी ये जानकारी
एएसपी कृष्णचंद्र लालवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें गुरुवार रात करीब 8:00 बजे सूचना मिली थी कि मुंह पर पीली सफी लपेटकर बाइक सवार 2 बदमाश युवक युवक के ठेले के पास पहुंचे और एडहेसिव पदार्थ से भरी हुई बोतल उसके चेहरे पर फेंक दी, जिससे उसकी आंखें और मुंह चिपक गया और उसका चेहरा बुरी तरह से झुलस गया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। फिलहाल, दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही टीम का गठन कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। पत्नी से पूछताछ करने पर भी किसी बात का पता नहीं चल पाया है।
[dgv_vimeo_video id=”1029935268″]
[dgv_vimeo_video id=”1029936265″]
जांच जारी
वहीं, घायल की पत्नी शबनम शाह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि दोनों पति-पत्नी मोमोस का ठेला लगाते हैं। तभी बाइक सवार दो युवक आए और उन्होंने एडहेसिव पदार्थ चेहरे पर फेंक दिया, जिससे उनके पति का चेहरा झुलस गया है। जिन्हें फौरन लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल, इसके पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

