Gwalior News: नदी के तेज बहाव में बहे 2 युवक, सर्चिंग ऑपरेशन जारी

gwalior

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर जिले (Gwalior News) के भितरवार में आज रविवार को बड़ा हादसा हो गया है।यहां नदी के तेज बहाव में 2 युवक बह गए है । बताया जा रहा है कि दोनों युवक ग्वालियर से दोस्तों के साथ धूमेश्वर धाम दर्शन के लिए पहुंचे थे, तभी नदी में नहाते समय बैलेंज बिगडने के चलते बह गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है, अभी तक युवकों को लेकर कोई सुराग नहीं मिला है।

यह भी पढ़े… मप्र उपचुनाव: भाजपा ने नेताओं को सौंपे दायित्व, जानें किसको कहां मिली जिम्मेदारी

मिली जानकारी के अनुसार, आज रविवार की छुट्टी होने के चलते किशन अरमानी 22 साल, किचंतु निवासी हुजरात पुल, उदित गोयल, मोहित जैन, रितिक जैन सहित करीब 9 लोग ग्वालियर से धूमेश्वर धाम आए हुए थे।  भगवान के दर्शनाें के बाद दोपहर करीब 3 बजे 6 लड़के नाै चौकिया पर नहाने पहुंच गए। इसमें किशन व किचंतु तैरना नहीं जानते थे, लेकिन दाेस्ताें काे तैरते देख वह भी पानी में उतर गए और इसी दौरान नदी में आए तेज बहाव में बह गया। जब साथियाें ने दाेनाें युवकाें काे बहते हुए देखा ताे वह बचाने के लिए आगे बढ़े, लेकिन वह नदी के तेज बहाव के बीच में थे,इसके चलते पहुंच नहीं सके और दोस्तों को यूं ही बहते हुए देखते रहे।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के 3 दर्जन से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने के भी आसार

प्रथम सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची भितरवार पुलिस (Gwalior Police) युवाओं की सर्चिंग कर रही है ।हैरानी की बात तो ये है कि बारिश के सीजन होने के बावजूद प्रशासन द्वारा धूमेश्वर धाम पर कई हादसों के बाद नहाने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए है।सूचना मिलते ही युवकों की तलाश करने भितरवार पुलिस के गोताखोर की टीम के साथ धूमेश्वर पहुंची है। भितरवार पुलिस की ओर से सब इंस्पेक्टर गयाप्रसाद रायपुरिया पुलिस बल एवम डायल 100 के साथ मौके पर पहुंचे है। बताया जा रहा है कि 10 युवक  दर्शन करने आए थे

https://vimeo.com/579064278

https://vimeo.com/579065691

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews