
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे सराफा कारोबारी को बीच रास्ते में बदमाशों ने लूट लिया। पांच बदमाशों ने व्यापारी की गाड़ी रोकी, उसके साथ मारपीट की और उसके पास मौजूद सोने के जेवर से भरे दो बैग लेकर भाग गए। बैग में 20 लाख रुपये के जेवर थे। जाते जाते बदमाश कट्टे से फायर कर दहशत भी फैला गए।

पीड़ित व्यापारी शैलेन्द्र गोयल के बड़े भाई संतोष गोयल ने घटना के बाद मीडिया को बताया कि मेरे छोटे भाई की चौक बाजार ग्वालियर किला गेट पर सोने चांदी की दुकान है। वे दुकान बंद कर घर लौट रहा था, रास्ते में सेवानगर कब्रिस्तान के पास एक्टिवा और बाइक पर आये पांच बदमाशों ने उसकी गाड़ी रोकी, उसके साथ मारपीट की और उसके पास मौजूद दो बैग छीनकर भाग गए।
ये भी पढ़ें – Gwalior News : पत्थर माफिया ने पुलिस पर की फायरिंग, जंगल में हो गए गायब
संतोष गोयल ने बताया कि बैग में करीब चार सौ साढ़े चार सौ ग्राम सोने के जेवर थे जिसकी कीमत 20 लाख रुपये है, बैग में दुकान की चाबियाँ, बही-खाते भी थे। बदमाशों के चेहरे पर मफलर बंधे थे। घटना के बाद उन्होंने पड़ाव थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उधर पुलिस ने घटना की शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस रास्ते पर लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
[dgv_vimeo_video id=”669151309″]
[dgv_vimeo_video id=”669151036″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

