आम आदमी पार्टी के 200 कार्यकर्ताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

आम आदमी पार्टी के 200 कार्यकर्ताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। आम आदमी पार्टी के ग्वालियर में संस्थापक सदस्य,पार्टी के मध्यप्रदेश के संगठन सचिव एवं ग्वालियर के प्रभारी हिमांशु कुलश्रेष्ठ के साथियों ने म.प्र.कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व को स्वीकार करते हुऐ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा जी एवं जिला कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा के समक्ष अपने लगभग 200 साथियों सहित कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ शर्मा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का पुष्पहार एवं कांग्रेस पार्टी की केप लगाकर स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने इस अवसर बोलते हुए कहा कि आप सभी का विश्व की सबसे पुरानी पार्टी जिसका देश की आजादी में त्याग और बलिदान का इतिहास रहा है, उसमें स्वागत है। आप लोगों को इस सभागार में बैठकर यहां दीवारों पर स्वतंत्रता सेनानियों के लगे चित्रों को देखकर गर्व की अनभूति हो रही होगी हमारे और आपके पूर्वजों ने अंग्रेजों की गुलामी से इस देश को आजादी दिलाई आज आप सब अपने पूर्वजों की पार्टी में आ गये है जहां आपका हार्दिक अभिनंदन है। कार्यक्रम का संचालन हिमांशु कुलश्रेष्ठ ने किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews