जमीन बेचने के नाम पर झांसा देकर 35 लाख रुपये की ठगी, फैक्ट्री और फायर ब्रिगेड स्टेशन पर काम करते मिले आरोपी, गिरफ्तार

पुलिस ने पकड़े गये तीनों आरोपियों को न्यायालय पेश किया जहाँ से रिमांड लेकर तीनों आरोपियों से उक्त प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जायेगी।
Police Station Thatipur Gwalior

Police Station Thatipur Gwalior

ग्वालियर पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों की मदद से जमीन बेचने का झांसा देकर 35 लाख रुपये की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इनमें से एक आरोपी भिंड जिले के इंडस्ट्रियल एरिया मालनपुर में सूर्य फैक्ट्री में काम करता मिला वहीं दूसरा आरोपी मालनपुर फायर ब्रिगेड स्टेशन पर काम करता मिला इनके तीसरे साथी को पुलिस ने सिरोल थाना क्षेत्र से उसके घर से पकड़ा।

ग्वालियर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए है इसी कड़ी में थाटीपुर थाने ने एक बड़ी कार्रवाई की है, दरअसल शिवहरे कॉलोनी, मुरार में रहने वाले पियूष शिवहरे एवं योगेश शिवहरे ने थाटीपुर पुलिस थाने में 35 लाख रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

दूसरे की जमीन फर्जी कागजों की मदद से बेच दी 

शिकायत में शिवहरे बंधुओं ने बताया कि जितेन्द्र बघेल, धर्मवीर बघेल उर्फ राहुल, सतेन्द्र तिवारी एवं गंगाराम गुर्जर नामक व्यक्तियों ने आपराधिक षड्यंत्र कर ग्राम अडूपुरा जागीर स्थित खसरा नंबर 163 एवं 164 की भूमि को तेजा जाटव एवं घमंडी जाटव नामक व्यक्तियों की भूमि बताते हुए उन्हें दिखाई और 12 नवम्बर 2025 को कूटरचित/फर्जी विक्रय अनुबंध तैयार कर उनसेे विभिन्न बैंकिंग एवं डिजिटल माध्यमों तथा नगद लगभग 35 लाख ले लिए। बाद में  विक्रय-पत्र निष्पादित कराने (रजिस्ट्री)  हेतु विक्रताओं से संपर्क किया गया तो वे फरार हो गए।

जमीन धोखाधड़ी का आरोपी फैक्ट्री से गिरफ्तार 

पुलिस ने शिकायत की पड़ताल शुरू की इसी दौरान पुलिस को 24 अगस्त को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली जमीन ठगी मामले का एक फरार आरोपी सतेन्द्र तिवारी मालनपुर में सूर्या फैक्ट्री में काम करता है, पुलिस सूर्या फैक्ट्री पहुंची और आरोपी सतेन्द्र को पकड़ लिया पुलिस ने जब उससे घटना के बारे में पूछताछ की तो उसने दो अन्य साथियों के साथ ठगी करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस आरोपियों से कर रही कड़ी पूछताछ 

पुलिस ने सतेन्द्र से अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की तो उसने एक अन्य आरोपी गंगाराम गुर्जर के बारे में जानकारी दी पुलिस ने सतेन्द्र के बताये स्थान फायरब्रिगेड स्टेशन मालनपुर से गंगाराम गुर्जर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीसरे साथी के बारे में पूछा तो आरोपियों ने उसका पता सिरोल थाना क्षेत्र बताया जिसके बाद पुलिस ने तीसरे आरोपी जितेन्द्र बघेल को ग्राम रेवार सिरोल स्थित उसके घर से पकड़ लिया उसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया, पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ कर रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews