Gwalior : सरेराह मारपीट करने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

Gwalior

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। सरेराह उत्पात मचाकर बेवजह तीन लोगों के साथ मारपीट (Beating) कर दहशत फैलाने वाले चार आरोपियों को ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police) ने गिरफ्तार (Arrested) कर सड़क पैदल उनका जुलूस निकाला। इनके दो साथी अभी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है। हालांकि पुलिस ने जुलूस से इंकार किया उसका कहना था कि थाने का वाहन खराब था इसलिए पैदल घटना स्थल तक ले गए थे।

इंदरगंज थाने के टीआई शैलेंद्र भार्गव (TI Shailendra Bhargava) के मुताबिक बीती 7 और 8 अक्टूबर की दर्मियानी रात दो मोटर साइकिल पर सवार 6 युवकों ने सड़क पर जा रहे तीन लोगों के साथ बेवजह मारपीट की और उन्हें घायल कर दिया। इन बदमाश युवकों ने नदी गेट से लेकर छप्पर वाला पुल तक दहशत का माहौल बनाया। घटना के बाद पुलिस ने इनकी तलाश शुरू की लेकिन इनके मुँह ढंके होने और CCTV में गाड़ी के नंबर साफ दिखाई नही दे रहे थे लेकिन पुलिस ने तफ्तीश जारी रखी जिसके बाद पुलिस ने 6 में से चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार बदमाशों के नाम जीतू उर्फ जितेंद्र बाल्मिक, रिंकू गौर, विकास राजावत और दलवीर कमरिया हैं जबकि इनके साथी हेमंत प्रजापति और रोहित तंवर अभी फरार हैं। पुलिस इनके आपराधिक रिकॉर्ड निकलवा रही है। गिरफ्तार कर पुलिस ने इन बदमाशों का सड़क पर जुलूस भी निकाला। हालांकि पुलिस का कहना है कि थाने का वाहन खराब था इसलिए बदमाशों को घटना स्थल पर पैदल लाये थे। जुलूस निकालने जैसी बात गलत है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews