ग्वालियर में फिर मिले 4 कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों का आंकड़ा 30 पहुंचा

ग्वालियर में फिर मिले 4 कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों का आंकड़ा 30 पहुंचा

ग्वालियर ।अतुल सक्सेना| Gwalior News शहर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या पर रोक लगना मुश्किल हो रहा है। रविवार को भी चार पॉजिटिव मरीज (Corona Positive) सामने आये। जिसके बाद अब जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 30 पहुँच गई है।

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह (Collector Kaushalendra Vikram Singh) के मुताबिक कोरोना वायरस के संक्रमण की जाँच के लिये भेजे गए नमूनों में से लगभग 500 जाँच नमूनों की रिपोर्ट रविवार को प्राप्त हुई । इनमें 4 प्रकरण पॉजिटिव पाए गए हैं। शेष सभी नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। चारों पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों की ट्रैवल हिस्ट्री बाहर की है इसमें से दो दिल्ली के और दी अहमदाबाद से आये है पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद चारों मरीजों के उपचार के लिए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारों मरीज शहर के अलग अलग क्षेत्र में रहते हैं इसलिए शहर में इनके निवास स्थानों को केन्टोनमेंट क्षेत्र बनाकर सर्वेक्षण का कार्य किया जायेगा ।

कौल नर्सिंग होम में भर्ती प्रसूता की जाँच आई नेगेटिव

शनिवार को कौल नर्सिंग होम में डिलेवरी के लिए भर्ती जिस महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी रविवार को उस माँ के लिए सुकून की रिपोर्ट आई। शनिवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद प्रसूता का दूसरा सेम्पल लिया गया था जिसकी जांच जी आर मेडिकल कॉलेज में कराई गई जिसकी रिपोर्ट रविवार को नेगेटिव आई। जबकि प्राइवेट लैब पैथ काइंड ने पॉजिटिव होने की पुष्टि की थी। जिस रिपोर्ट को शासकीय ICMR लैब ने जांच के बाद निगेटिव बताया। कुल मिलाकर जिले में इस समय पॉजिटिव मरीजों की संख्या 30 पहुँच गई है हालांकि इनमें से 7 मरीज ठीक होकर घर पहुँच गए हैं जबकि 23 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews