Gwalior News: आकाशीय बिजली गिरने से 40 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में छाया मातम

Shahdol Akashiye Bijli

Gwalior News : भितरवार अनुभाग के अंतर्गत आने वाले ग्राम रिछारी खुर्द में एक 40 वर्षीय महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है की महिला बारिश के दौरान छत पर जमा पानी को निकालने गई थी। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गई। घटना के बाद परिजन महिला को तत्काल लेकर भितरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।

सुबह 9 बजे की घटना

दरअसल, आज सुबह महिला गुड्डी बाई पत्नी वीरेंद्र सिंह रावत करीब सुबह 9 बजे झमाझम बारिश और बादलों की तेज गड़बड़हट के बीच छत पर चली गई। तभी बारिश के बीच अचानक आकाशीय बिजली महिला पर गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, छत से रिसकर पानी घर के अंदर आ रहा था।

[dgv_vimeo_video id=”864358487″]

शव का कराया गया पीएम

मामले को लेकर भितरवार एसडीओपी ने बताया कि रिछारी खुर्द गांव में एक महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई है। फिलहाल, उसका मर्ग कायम करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। जिसके बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया है। जिसके बाद महिला की विधि-विधान से दाह संस्कार किया गया है।

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews