Gwalior News : 420 की शिकायत पर विधायक बोले” मेरा क्या बिगड़ जाएगा, पुलिस करती है मेरी चौकीदारी’

Gwalior News : 420 की शिकायत पर विधायक बोले” मेरा क्या बिगड़ जाएगा, पुलिस करती है मेरी चौकीदारी’

ग्वालियर।अतुल सक्सेना। ग्वालियर की पुलिस ने कांग्रेस के विधायक अजब सिंह कुशवाह के खिलाफ 420 का का मामला दर्ज किया है। दरअसल विधायक ने ग्वालियर के एक व्यक्ति को आवासीय कॉलोनी में प्लॉट बेचे थे और जब उन्हें विकसित कराने की बात आई तो जमीन को विवादित कहकर विधायक जी मुकर गए।

VIDEO: CM ने लोगों से पूछा Transfer के लिए पैसे खिलाने पड़ते हैं क्या! शिक्षक जोर से बोले ‘हां’

मुरैना के सुमावली से कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह के खिलाफ धोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज हुआ है। भिंड के रहने वाले जसवंत सिंह भाटिया ने ग्वालियर की कोतवाली थाने में एफ आई आर दर्ज कराई है और इसमें विधायक अजब सिंह कुशवाह के साथ एक अन्य व्यक्ति रतिराम कुशवाह को आरोपी बनाया गया है।

MP Corona: फिर बढे कोरोना के केस, 1 की मौत, एक्टिव केस 77 पहुंचा, CM ने कही बड़ी बात

भाटिया ने विधायक जी से मुरार के काल्पी ब्रिज में स्थित आदर्श कॉलोनी में 6000 स्क्वायर फीट के चार प्लाट कुल 33 लाख रुपए में लिए थे। उस समय भाटिया को विधायक ने बताया था कि इस जमीन में किसी भी तरह का कोई विवाद या मामला लंबित नहीं है और भाटिया ने विधायक को 31 लाख रुपए नगद और बाकी चेक के माध्यम से दे दिए थे। उस समय विधायक ने आश्वासन दिया था कि इस जमीन को विकसित किया जाएगा और इस पर रोड, विद्युत खंभे और सीवर डाले जाएंगे। समय बीतने के बाद जब भाटिया ने विधायक से बात की तो विधायक ने बताया कि यह जमीन विवादित है। इसमें कोर्ट में केस चल रहा है और जब भाटिया ने विधायक से पैसे मांगे तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया।भाटिया ने जब पुलिस में रिपोर्ट कराने की बात कही तो अजब सिंह ने कहा कि “मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा क्योंकि मैं वर्तमान में विधायक हूं। पुलिस मेरी चौकीदारी करती है।”

मामला 2015 का है और भाटिया के द्वारा शिकायत करने पर पुलिस ने अजब सिंह और उनके एक साथी के खिलाफ धारा 420 ई के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह पहला मामला नहीं जब विधायक पर धोखाधड़ी के आरोप लगे हो। विधायक पर पहले से ही एक मामला दर्ज है और सीताराम शर्मा नामक व्यक्ति ने विधायक की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या तक कर ली थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews