ग्वालियर में 5 नए पॉजिटिव, तीन अहमदाबाद से एक भोपाल से आया, डॉक्टर भी संक्रमित

ग्वालियर में 5 नए पॉजिटिव, तीन अहमदाबाद से एक भोपाल से आया, डॉक्टर भी संक्रमित

ग्वालियर। अतुल सक्सेना। एक दिन की राहत के बाद शुक्रवार को ग्वालियर में फिर पांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिसके बाद अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। हालांकि इसमें से 7 मरीज अब तक ठीक होकर घर जा चुके हैं। खास बात ये है कि आज निकले पॉजिटिव मरीजों में तीन अहमदाबाद से और एक भोपाल से ग्वालियर आया है जबकि एक अन्य पॉजिटिव डॉक्टर है जो कोरोना संकृमित का इलाज कर रहा है।

दूसरे जिलों की तरह ही अब ग्वालियर में भी पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफ़ा हो रहा है पिछले चार दिनों में 12 पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद अब जिले में संख्या 21 हो गई है। 8 मई को जो रिपोर्ट आई है उसमें पांच मरीजों पॉजिटिव आये हैं इनमें एक हजीरा निवासी है, दो बेहट निवासी हैं ये सभी अहमदाबाद से ग्वालियर आये, जबकि एक 14 वी बटालियन का सिपाही है जो भोपाल से ग्वालियर आया था जबकि एक डॉक्टर है जो सुपर स्पेशललिटी अस्पताल में कोरोना मरीजों का इलाज कर रहा है। प्रशासन ने सभी पांच मरीजों को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया है। बहरहाल जिले में अब तक 21पॉजिटिव मरीज सामने आये हैं जिनमें से 7 ठीक होकर घर जा चुके हैं और शेष 14 का इलाज जारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews