ग्वालियर में फिर मिले 6 कोरोना पॉजिटिव, 4 की ट्रैवल हिस्ट्री, दो की कांटेक्ट हिस्ट्री

ग्वालियर में फिर मिले 6 कोरोना पॉजिटिव, 4 की ट्रैवल हिस्ट्री, दो की कांटेक्ट हिस्ट्री

ग्वालियर । अतुल सक्सेना। जिले में कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि होती जा रही है। गुरुवार को एक बार फिर 6 पॉजिटिव रिपोर्ट सामने आईं जिसके बाद जिले में पॉजिटिव मरीजों बढ़कर 42 हो गई है।

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह (Collector Kaushalendra Vikram Singh) ने बताया कि ग्वालियर (Gwalior) में 14 मई गुरुवार को 372 नमूनों की जांच प्राप्त हुई है। जिनमें 6 नमूनों की जांच पॉजिटिव आई । पॉजिटिव पाए गए 4 व्यक्तियों की ट्रैवल हिस्ट्री एवं 2 मरीजों की कॉन्टेक्ट हिस्ट्री मालूम पड़ी है। पॉजिटिव पाए गए सभी मरीजों को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कर उपचार कराने के साथ-साथ उनके निवास क्षेत्र में सर्वेक्षण का कार्य कराया जायेगा। गुरुवार को मिले 6 पॉजिटिव मरीजों के बाद ग्वालियर जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 42 हो गई है। इनमें से 9 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं। जबकि एक मरीज की मौत भी हुई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews