
Gwalior suicide
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक ऐसी खबर आई है जिसने एक बार फिर रिश्तों को तार तार कर दिया है, यहाँ 95 साल के एक ससुर ने अपनी बड़ी बहू की प्रताड़ना से परेशान होकर अपनी ही जान ले ली, उन्होंने घर के अन्दर कुर्सी पर बैठकर अपनी ही बंदूक से खुद को गोली मार ली और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, बुजुर्ग ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उन्होंने अपनी बड़ी बहू पर उन्हें प्रताड़ित करने के आरोप लगाये हैं।
ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के नेहरू कॉलोनी में रहने वाले 95 साल के रामाधार गुप्ता ने अपनी ही लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली, आत्महत्या का कारण चौंकाने वाला है, उन्होंने इसकी वजह सुसाइड नोट में बताई है जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।
रामाधार गुप्ता डेयरी चलाते थे, 95 साल की उम्र में भी काम करते थे बदले में घर में सम्मान और दो वक्त का खाना चाहते थे लेकिन बड़ी बहू सुनीता उन्हें ये नहीं देती थी, इसका उल्लेख उन्होंने सुसाइड नोट में किया है, रामाधार ने बताया कि उनकी बड़ी बहू सुनीता उन्हें प्रताड़ित करती है, अपमानित करती है, खाना नहीं देती, मांगने पर उसमें दोगुनी मिर्ची डाल देती है और बेटे से शिकायत करने पर मारती है।
बड़ी बहू पर प्रताड़ना के आरोप
सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा कि मैं अब इससे परेशान हो चुका हूँ मेरी उम्र हो गई है अब ये सहन नहीं होता, हालाँकि उन्होंने छोटी बहू की तारीफ करते हुए लिखा कि वो मेरा ध्यान रखती है लेकिन सुनीता के कारण में अब जिन्दा नहीं रहना चाहता और आत्महत्या कर रहा हूँ इसकी जिम्मेदार सुनीता होगी।
कुर्सी पर बैठकर अपनी बंदूक से मार ली गोली
रामाधार ने घर के अन्दर कुर्सी पर बैठकर अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से पेट में गोली मार ली, होली आरपार हो गई, आवाज उनकर घरवाले दौड़े लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी, फोरेंसिक एक्सपर्ट ने बंदूक को और सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
सीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि बुजुर्ग की आत्महत्या का मामला आया है, घटना में प्रयुक्त बंदूक जब्त कर ली है उसके लाइसेंस की जाँच की जा रही है साथ ही जो सुसाइड नोट मिला है उसकी हेंडराइटिंग एक्सपर्ट से जाँच कराई जा रही है।
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

