नहीं थम रहा कोरोना का कहर, फिर शतक के करीब आये पॉजिटिव, दो की मौत

नहीं थम रहा कोरोना का कहर, फिर शतक के करीब आये पॉजिटिव, दो की मौत

ग्वालियर, अतुल सक्सेना
कोरोना संक्रमण पर रोक लगाने के किये जा रहे सरकारी प्रयास उतने सफल नहीं हो पा रहे जितनी प्रशासन को उम्मीद है। यहाँ लगातार मरीजों का आंकडा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को जारी हेल्थ रिपोर्ट में फिर शतक के करीब पॉजिटिव मरीज सामने आये।

रिपोर्ट के मुताबिक जिले में मंगलवार को 98 कोरोना पॉजिटिव मिले। हेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक1057 सेम्पलों की जाँच की गई जिसमें 98 पॉजिटिव मरीज सामने आये। वहीं मंगलवार को 31 पॉजिटिव मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में जिले में 745 एक्टिव केस हैं जिनका इलाज चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक नये 95 पॉजिटिव मरीज मिलाकर कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3588 हो गई है। मंगलवार की रिपोर्ट में दो लोगों की मौत की भी जानकारी दी गई है। इन मौतों के साथ जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत का आंकडा 27 हो गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews