सिंधिया को पूर्व मंत्री की सलाह, खटाई में पड़ा ग्वालियर चंबल अंचल का दौरा

सिंधिया को पूर्व मंत्री की सलाह, खटाई में पड़ा ग्वालियर चंबल अंचल का दौरा

ग्वालियर, अतुल सक्सेना
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उच्च शिक्षा मंत्री (Higher Education Minister) मोहन यादव (Mohan yadav) और उज्जैन के एसपी SP मनोज कुमार सिंह (Manoj Kumar Singh) के कोरोना संक्रमित आने के बाद मध्य प्रदेश में सियासी हड़कंप मच गया है। दरअसल इन दोनों के कोरोना पॉजिटिव होने की वजह ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) का इंदौर-उज्जैन दौरा माना जा रहा है| जहां सोशल डिस्टेंसिंग कि कई बार धज्जियां उड़ी और न केवल मोहन यादव बल्कि एसपी मनोज सिंह भी इसका शिकार हुए।

ज्योतिरादित्य सिंधिया पहले ही कोरोना पोजिटिव होकर स्वस्थ हो चुके हैं। अब मध्य प्रदेश के पूर्व वन मंत्री (Former Forest Minister) उमंग सिंगार (Umang Singhar) ने सिंधिया को लेकर ट्वीट tweet किया है। उमंग ने अपने ट्वीट में लिखा है कि आप जनसेवक हैं और प्रोटोकॉल के हिसाब से आपको कोरेन्टाइन होना चाहिए क्योंकि अगर आप फिर कोरोना संक्रमित हो गए तो आप के कारण न जाने कितने लोगों को कोरोन्टाइन होना होगा।

दरअसल ज्योतिरादित्य सिंधिया का इसी सप्ताह ग्वालियर चंबल अंचल का तूफानी दौरा है जहां वे कभी अपने स्वर्गीय पिता माधवराव सिंधिया या खुद के समर्थक रह चुके कांग्रेसियों को बड़ी संख्या में बीजेपी ज्वाइन करने वाले हैं। इस पूरे कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के साथ-साथ प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा भी उपस्थित रहेंगे। जाहिर सी बात है कि ऐसे कार्यक्रमों में सोशल डिस्टेंसिंग की एक बार फिर से धज्जिया उङेगी। इस बात की व्यापक संभावना है कि अब क्योंकि कोरोना से न केवल मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव और उज्जैन के एसपी मनोज कुमार सिंह पीड़ित हो चुके हैं इसलिए सिंधिया का संभावित दौरा टल न जाए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews